फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 29

NSE BSE 29 September 2021: शेयर बाजार: 449 अंक लुढ़ककर 60 हजार के नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई गिरावट

Wed, 29 Sep 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 29 Sep 2021 09:24 AM IST
सार

सेंसेक्स 449.72 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 59,217.88 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 121.80 अंकों (0.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,626.80 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 29
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 449.72 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 59,217.88 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.80 अंकों (0.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,626.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 647 शेयरों में तेजी आई, 1069 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
क्रूड ऑयल में तेजी से शेयर बाजार प्रभावित हुआ। तीन साल में पहली बार कच्चा तेल 80 डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई है। साथ ही चीनी कंपनी एवरग्रांड के दिवालिया होने की अशंकाओं के बीच घरेलू बाजार प्रभावित हुआ। गोल्डमैन सैक्स ने चीन की आर्थिक वृद्धि का अनुमान भी घटा दिया है। साथ ही अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर घरेलू सेयर बाजार पर पड़ा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, आईटीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टाइटन, एम एंड एम, एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज ऑटो, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 341.92 अंक (0.57 फीसदी) नीचे 59325.68 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 137.10 अंक (0.77 फीसदी) नीचे 17611.50 पर था।

मंगलवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 25.29 अंक या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 60103.17 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 17.10 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 17872.20 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। लगातार तेजी बना रहे सेंसेक्स में जबरदस्त गिरावट आई थी। सेंसेक्स 410.28 अंकों (0.68 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 106.50 अंक (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed