फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 22

NSE BSE 22 September 2021: मामूली गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 58900 के पार, 17550 पर निफ्टी

Wed, 22 Sep 2021 09:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 22 Sep 2021 09:33 AM IST
सार

सेंसेक्स 33.84 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58971.43 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.80 अंकों (0.07 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 17550.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 22
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 33.84 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58971.43 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.80 अंकों (0.07 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 17550.20 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था। शुरुआती कारोबार में 1302 शेयरों में तेजी आई, 408 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एसबीआई, टाइटन, सन फार्मा, मारुति, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज ऑटो, एम एंड एम, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल, रिलायंस, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 153.31 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 59158.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 37.80 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 17599.80 पर था।

इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले पर रहेगी। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी घरेलू बाजार की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को हरे निशान पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 278.98 अंक या 0.48 फीसदी के लाभ के साथ 58,769.91 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 73.80 अंकों (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 17,470.70 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दोबारा 59 हजार का स्तर छुआ। सेंसेक्स 514.34 अंकों (0.88 फीसदी) की तेजी के साथ 59,005.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.10 अंकों (0.95 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,562.00 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह पहली बार 59,000 अंक के स्तर पर पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed