फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 20

NSE BSE 20 September 2021: 350 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स, 17500 के नीचे पहुंचा निफ्टी

Mon, 20 Sep 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 20 Sep 2021 09:24 AM IST
सार

सेंसेक्स 352.16 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 126.40 अंकों (0.72 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 20
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 352.16 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58,663.73 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126.40 अंकों (0.72 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,458.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 650 शेयरों में तेजी आई, 1333 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था।

विज्ञापन


इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले पर रहेगी। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी घरेलू बाजार की दिशा तय होगी।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, एल एंड टी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, टाइटन, डॉक्टर रेड्डी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, एसबीआई, बजाज ऑटो और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 212.89 अंक (0.36 फीसदी) नीचे 58803 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 180.90 अंक (1.03 फीसदी) की गिरावट के साथ 17404.30 पर था।

शुक्रवार को उच्च स्तर पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को शेयर बाजार उच्च स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 281.23 अंक या 0.48 फीसदी के लाभ के साथ 59422.39 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 79.70 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 17709.20 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले सत्र में शेयर बाजार में दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स 125.27 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,015.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 44.35 अंकों (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,585.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed