{"_id":"61304cca8ebc3e137c277b51","slug":"sensex-nifty-share-market-stock-market-today-latest-news-updates-on-september-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: मामूली बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 57300 के पार, निफ्टी में भी उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Today: मामूली बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 57300 के पार, निफ्टी में भी उछाल
Thu, 02 Sep 2021 09:32 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:32 AM IST
सार
सेंसेक्स 37.42 अंक (0.07 फीसदी) की तेजी के साथ 57375.63 के स्तर पर खुला। निफ्टी 7.50 अंकों (0.04 फीसदी) की बढ़त के साथ 17083.80 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
बजट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दोबारा शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.42 अंक (0.07 फीसदी) की तेजी के साथ 57375.63 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.50 अंकों (0.04 फीसदी) की बढ़त के साथ 17083.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 977 शेयरों में तेजी आई, 392 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ा था।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एम एंड एम, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, मारुति, एचडीएफसी, रिलायंस और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 82.37 अंक (0.14 फीसदी) ऊपर 57,420.58 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 59.90 अंक (0.35 फीसदी) ऊपर 17,136.20 पर था।
बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी
बुधवार को मुनाफावसूली से शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 214.18 अंकों (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 57,338.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 55.95 अंकों (0.33 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,076.25 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 57918.71 और निफ्टी ने 17,225.75 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया था।
विज्ञापन
पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 129.78 अंक (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 57,682.17 के स्तर पर खुला। निफ्टी 36.60 अंकों (0.21 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,168.80 के स्तर पर खुला था।