फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 16

NSE BSE 16 September 2021: शेयर बाजार ने बनाया कीर्तिमान, सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 59 हजार का स्तर

Thu, 16 Sep 2021 01:48 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 16 Sep 2021 01:48 PM IST
सार

सेंसेक्स 80.46 अंक या 0.14 फीसदी के लाभ के साथ 58803.66 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 27.80 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 17547.30 के स्तर पर खुला। इसके बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने पहली बार 59 हजार का स्तर छू लिया।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 16
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने पहली बार 59 हजार का स्तर छुआ। सेंसेक्स 59042.77 और निफ्टी 17,597.85 पर पहुंच गया। जबकि शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80.46 अंक या 0.14 फीसदी के लाभ के साथ 58803.66 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.80 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 17547.30 के स्तर पर खुला था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के खुलने का उच्च स्तर है।

विज्ञापन


इन कारणों से आई बढ़त
सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। कल ही दूरसंचार क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए गए थे। इसके साथ ही IPO का बाजार भी अच्छा चल रहा है। कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एम एंड एम, टाटा स्टील, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, इंफोसिस, एल एंड टी, एक्सिस बैंक, मारुति, टीसीएस, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हरे निशान पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स की शुरुआत 49.76 अंकों (0.09 फीसदी) की बढ़त के साथ 58296.85 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 13.80 अंकों (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 17393.80 के स्तर पर खुला था।


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 476.11 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 58,723.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 139.45 अंकों (0.80 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,519.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed