फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 14

Share Market: बाजार में लौटी रौनक, 249 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, 17410 पर निफ्टी

Tue, 14 Sep 2021 09:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 14 Sep 2021 09:26 AM IST
सार

सेंसेक्स 249.89 अंकों (0.43 फीसदी) की बढ़त के साथ 58427.65 के स्तर पर खुला। निफ्टी 54.70 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 17410 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 14
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 249.89 अंकों (0.43 फीसदी) की बढ़त के साथ 58427.65 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.70 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 17410 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 175.12 अंक या 0.30 फीसदी के लाभ में रहा।

विज्ञापन


मुद्रास्फीति के आंकड़े और इन कारणों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह शेयर बाजार मुद्रास्फीति के आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में मामूली गिरावट आई है। जुलाई में सीपीआई 5.59 फीसदी था, जो अगस्त में घटकर 5.30 फीसदी पर आ गया। यह महंगाई या मुद्रास्फीति दर में मामूली गिरावट का संकेत देता है। विश्लेषकों ने कहा है कि बाजार की कुल धारणा सकारात्मक है। इसे बेहतर आर्थिक आंकड़ों तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों से समर्थन मिला है। हालांकि, ऊंचे मूल्यांकन के बीच बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है। बाजार को डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा विदेशी निवेशकों के रुख से भी दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी, एम एंड एम, मारुति, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, आईटीसी, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टीसीएस, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 127.31 अंक यानी 0.22 फीसदी की फिसलन के साथ 58,177.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं , निफ्टी 13.95 अंक यानी 0.08 फीसदी कमजोर होकर 17,355.30 के स्तर पर पहुंच गया।


पिछले सत्र में गिरावट के साथ खुला था बाजार 
पिछले सत्र में घरेलू मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 145.62 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 58,159.74 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 46.45 अंक यानी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,322.80 के स्तर पर ओपन हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed