फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 1

Share Market Today: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स 57600 और निफ्टी 17100 के ऊपर

Wed, 01 Sep 2021 09:44 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 01 Sep 2021 09:44 AM IST
सार

सेंसेक्स 129.78 अंक (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 57,682.17 के स्तर पर खुला। निफ्टी 36.60 अंकों (0.21 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,168.80 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 1
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दोबारा शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 129.78 अंक (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 57,682.17 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.60 अंकों (0.21 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,168.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1250 शेयरों में तेजी आई, 439 शेयरों में गिरावट आई और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ा था। पिछले सत्र में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 57625.26 और निफ्टी ने 17,153.50 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। 

विज्ञापन


इसलिए उछला बाजार
कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। मंगलवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के आंकड़े जारी किए। मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के आंकड़े बताते हैं कि जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही है। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई है। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ, साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इसके अलावा ऑटो बिक्री के अच्छे संकेतों की उम्मीद भी बाजार में उछाल आया। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एल एंड टी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन, एनटीपीसी, एम एंड एम, आईटीसी, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टीसीएस, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाटा स्टील, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 219.43 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 57771.82 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 49.60 अंक (0.29 फीसदी) ऊपर 17181.80 पर था।

मंगलवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 662.63 अंकों (1.16 फीसदी) की जोरदार बढ़त के साथ 57,552.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 201.15 अंकों (1.19 फीसदी) की तेजी के साथ 17,132.20 के स्तर पर बंद हुआ था।


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 127.37 अंक (0.22 फीसदी) की तेजी के साथ 57017.13 के स्तर पर खुला। निफ्टी 39.20 अंकों (0.23 फीसदी) की बढ़त के साथ 16970.20 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed