फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 8

NSE BSE 8 October 2021: शेयर बाजार: RBI की अहम घोषणाओं के बाद 60 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Fri, 08 Oct 2021 11:05 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 08 Oct 2021 11:05 AM IST
सार

सुबह 11 बजे सेंसेक्स 471.32 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 60145.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 132.55 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 17922.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 8
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.32 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 60145.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 132.55 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 17922.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260.83 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 59938.66 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 85.60 अंकों (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 17875.90 के स्तर पर खुला था। आज कारोबार में 1624 शेयरों में तेजी आई, 368 शेयरों में गिरावट आई और 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बीते सप्ताह 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया।
विज्ञापन


आरबीआई की प्रमुख घोषणाएं
आरबीआई ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक रुख को 'उदार' बनाए रखा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में देश की वास्तविक जीडीपी में 9.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है। मुद्रास्फीति पर दास ने कहा कि, वित्त वर्ष 2021-2022 में सीपीआई मुद्रास्फीति 5.3 फीसदी रह सकती है। पिछली बैठक में 5.7 फीसदी का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, एम एंड एम, एल एंड टी, टीसीएस, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, मारुति, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एसबीआई, एशियन पेंट्स, आईटीसी, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 147.22 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 59825.05 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 144.20 अंक (0.81 फीसदी) ऊपर 17934.50 पर था।

गुरुवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 462.65 अंक या 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 59,652.38 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 132.90 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 17,778.90 के स्तर पर खुला। 


पिछले सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 488.10 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 59,677.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 144.35 अंक (0.82 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,790.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed