{"_id":"617b7438d87f393e3055307b","slug":"sensex-nifty-share-market-stock-market-today-latest-news-updates-on-october-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: 700 से अधिक अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Today: 700 से अधिक अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर
Fri, 29 Oct 2021 09:40 AM IST
मुकेश कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:40 AM IST
सार
Share Market Today: शुरुआत कारोबार में सेंसेक्स 704.22 अंकों (1.17 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,280.48 पर खुला था। इसी तरह निफ्टी 181.70 अंक (1.02 फीसदी) गिरकर 17,675.55 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 704.22 अंकों (1.17 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,280.48 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 181.70 अंक (1.02 फीसदी) गिरकर 17,675.55 पर पहुंच गया। पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,158.63 अंक या 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,984.70 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 353.70 अंक या 1.94 प्रतिशत गिरकर 17,857.25 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं, एचडीएफसी, आयशर मोटर्स, कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
गुरुवार को 61125.16 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 258.56 अंकों की गिरावट के साथ 60,884.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.20अंकों की गिरावट के साथ 18,138.75 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन