Share Market Today: 200 से अधिक अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर
Share Market Today: सेंसेक्स 258.56 अंकों की गिरावट के साथ 60,884.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.20अंकों की गिरावट के साथ 18,138.75 के स्तर पर खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 258.56 अंकों की गिरावट के साथ 60,884.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.20अंकों की गिरावट के साथ 18,138.75 के स्तर पर खुला।
Sensex drops 258.56 pts to 60,884.77 in opening session; Nifty declines 72.20 pts to 18,138.75
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2021
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, लार्सन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया और डिविस लैब्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं, अदानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, आईटीसी, टाइटन कंपनी और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले।
बुधवार को 61125.16 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.11 अंकों की बढ़त के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला था।