फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 12

NSE BSE 12 October 2021: 100 से अधिक अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

Tue, 12 Oct 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 12 Oct 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 117.08 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 60018.70 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.70 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 17934.30 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on October 12
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 117.08 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 60018.70 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.70 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 17934.30 के स्तर पर खुला था। आज 1086 शेयरों में तेजी आई, 531 शेयरों में गिरावट आई और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.48 अंक या 2.20 फीसदी के लाभ में रहा। पिछले सत्र में निफ्टी ने पहली बार 18 हजार का स्तर पार किया था।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एनटीपीसी, सन फार्मा, टाटा स्टील, एसबीआई, रिलायंस, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी, डॉक्टर रेड्डी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, एम एंड एम,  आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और  एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 42.51 अंक (0.07 फीसदी) नीचे 60093.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 17.80 अंक (0.10 फीसदी) ऊपर 17963.80 पर था।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। शुक्रवार को 'दशहरा' पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) व मुद्रास्फीति के आंकड़े मंगलवार को आएंगे। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े गुरुवार को आएंगे। इसके अलावा विश्लेषकों के अनुसार बाजार को विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा रुपये के उतार-चढ़ाव से भी दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लाल निशान पर खुला था सेंसेक्स
सोमवार को सेंसेक्स 100.25 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 59958.81 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 23.20 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 17872 के स्तर पर खुला था। इसके बाद कारोबार के दौरान बाजार में रौनक आई थी।


पिछले सत्र में उच्च स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद उच्च स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 76.72 अंकों (0.13 फीसदी) की तेजी के साथ 60,135.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50.75 अंक (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed