फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 27th July 2021

Sensex, Nifty Today: 53 हजार के करीब खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Tue, 27 Jul 2021 09:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 27 Jul 2021 09:32 AM IST
सार

सेंसेक्स 147.02 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 52999.29 के स्तर पर खुला।  निफ्टी 52.40 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 15876.90 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 27th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 147.02 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 52999.29 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.40 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 15876.90 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान में रहा। शुरुआती कारोबार में 1525 शेयरों में तेजी आई, 349 शेयरों में गिरावट आई और 62 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक रुख से घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर निर्णय पर भी रहेगी। इसके अतिरिक्त इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 76,640.54 करोड़ रुपये घटा। एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, मारुति, एसबीआई, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, आईटीसी, डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एनटीपीसी, टीसीएस,  बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, रिलायंस, एम एंड एम, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, , एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 195.38 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 53047.65 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 30.80 अंक (0.19 फीसदी) ऊपर 15855.30 पर था।

सोमवार को गिरावट के साथ खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 170.92 अंक (0.32 फीसदी) नीचे 52804.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 44.70 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट साथ 15811.30 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 123.53 अंकों की गिरावट यानी 0.23 फीसदी नीचे 52,852.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.60 अंकों (0.20 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,824.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed