फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 13th July 2021

Sensex, Nifty Today: बढ़त पर खुला शेयर बाजार, सभी सेक्टर्स में उछाल

Tue, 13 Jul 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 13 Jul 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 235.39 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52608.08 के स्तर पर खुला। का निफ्टी 73.90 अंक (0.47 फीसदी) ऊपर 15766.50 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 13th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 235.39 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52608.08 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.90 अंक (0.47 फीसदी) ऊपर 15766.50 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, रिलायंस, एसबीआई, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईटीसी, सन फार्मा, टाइटन, एल एंड टी, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, मारुति और कोटक बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, फार्मा और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
विश्लेषकों ने राय जताई है कि आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इंफोसिस और विप्रो के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक संकेतकों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इस सप्ताह इंफोसिस और विप्रो के अलावा माइंडट्री, टाटा एलेक्सी और एचडीएफसी एएमसी के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है। इसके अलावा सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी), खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आने हैं। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी रहेगी।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स सेंसेक्स 269.96 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 52656.15 के स्तर पर खुला। निफ्टी 83.20 अंक (0.53 फीसदी) ऊपर 15773 के स्तर पर खुला था।


सोमवार को सपाट स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 13.50 अंक (0.03 फीसदी) नीचे 52,372.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 15,692.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed