फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on august 31 today

Share Market Today: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान

Tue, 31 Aug 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 31 Aug 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 127.37 अंक (0.22 फीसदी) की तेजी के साथ 57017.13 के स्तर पर खुला। निफ्टी 39.20 अंकों (0.23 फीसदी) की बढ़त के साथ 16970.20 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on august 31 today
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दोबारा शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 127.37 अंक (0.22 फीसदी) की तेजी के साथ 57017.13 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39.20 अंकों (0.23 फीसदी) की बढ़त के साथ 16970.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1298 शेयरों में तेजी आई, 521 शेयरों में गिरावट आई और 87 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ा था। पिछले सत्र में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56958.27 और निफ्टी ने 16,951.50 के रिकॉर्ड स्तर को छूआ था। 

विज्ञापन


इसलिए उछला बाजार
विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ, साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इसके अलावा जीडीपी और ऑटो बिक्री के अच्छे संकेतों की उम्मीद भी बाजार में उछाल आया। 
विज्ञापन


पीक मार्जिन नियम होगा लागू
कल से पीक मार्जिन नियम का अंतिम चरण प्रभावी होने जा रहा है। इस नए नियम में इंट्राडे व्यापारियों को 75 फीसदी अपफ्रंट मार्जिन के बजाय 100 फीसदी अपफ्रंट मार्जिन का भुगतान करना होगा। इसका पहला चरण दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था। तब 25 फीसदी के पीक मार्जिन लगाए गए थे। विशेषज्ञों के अनुसार, इस नए नियम में उचित समायोजन की आवश्यकता है वरना यह बाजार सहभागियों के लिए परेशानी और अशांति पैदा कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा
विश्लेषकों के अनुसार इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, वाहन बिक्री के आंकड़ों और वैश्विक रुख से घरेलू शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इसके अतिरिक्त निवेशकों की निगाह कोविड-19 के रुख तथा टीकाकरण की रफ्तार पर रहेगी। बाजारों की दिशा रुपये तथा ब्रेंट कच्चे तेल के रुख पर भी निर्भर करेगी।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टीसीएस, कोटक बैंक, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन, सन फार्मा, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, मारुति, नेस्ले इंडिया और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एल एंड टी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 233.52 अंक (0.41 फीसदी) ऊपर 57123.28 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 60.80 अंक (0.36 फीसदी) ऊपर 16991.80 पर था।

सोमवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 765.04 अंकों (1.36 फीसदी) की जोरदार बढ़त के साथ 56,889.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 225.85 अंकों (1.35 फीसदी) की तेजी के साथ 16,931.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशानपर हुई थी। सेंसेक्स 321.99 अंकों (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 56,446.71 के स्तर पर खुला। निफ्टी 103.30 अंकों (0.62 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,808.50 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed