फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 27th August 2021

Share Market Today: बाजार में मामूली गिरावट, 32 अंक नीचे खुला सेंसेक्स

Fri, 27 Aug 2021 09:30 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 27 Aug 2021 09:30 AM IST
सार

सेंसेक्स 32.95 अंक (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 55916.15 के स्तर पर खुला। निफ्टी 6.80 अंकों (0.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 16630.10 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 27th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 32.95 अंक (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 55916.15 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.80 अंकों (0.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 16630.10 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1042 शेयरों में तेजी आई, 526 शेयरों में गिरावट आई और 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, डॉक्टर रेड्डी, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एल एंड टी, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, टाइटन, एसबीआई, एम एंड एम और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 56.13 अंक (0.10 फीसदी) ऊपर 56005.23 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 12.90 अंक (0.08 फीसदी) नीचे 16624 पर था।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,31,173.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सपाट स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 4.89 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 55,949.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.25 अंकों (0.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,636.90 के स्तर पर बंद हुआ। 


पिछले सत्र में सपाट स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 2.91 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 55947.12 के स्तर पर खुला। निफ्टी 2.80 अंकों (0.02 फीसदी) की बढ़त के साथ 16637.50 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed