फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 24th August 2021

Share Market Today: सेंसेक्स की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 16500 के पार

Tue, 24 Aug 2021 09:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 24 Aug 2021 09:29 AM IST
सार

सेंसेक्स 148.74 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 55704.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 57.30 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16553.80 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 24th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 148.74 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 55704.53 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.30 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16553.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 955 शेयरों में तेजी आई, 733 शेयरों में गिरावट आई और 71 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से भी बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि तिमाही परिणामों का सीजन समाप्त हो चुका है। ऐसे में बाजार रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी कोषों के प्रवाह से भी दिशा लेगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, डॉक्टर रेड्डी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, बजाज ऑटो, रिलायंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति, और कोटक बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 69.08 अंक (0.12 फीसदी) नीचे 55,486.71 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 14 अंक (0.08 फीसदी) ऊपर 16,510.50 पर था।

सोमवार को बढ़त पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 226.47 अंकों (0.41 फीसदी) की तेजी के साथ 55,555.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.95 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,496.45 के स्तर पर बंद हुआ था।


पिछले सत्र में हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स 384.11 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 55713.43 के स्तर पर खुला। निफ्टी 111.60 अंकों (0.68 फीसदी) की बढ़त के साथ 16562.10 के स्तर पर खुला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed