फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 23rd August 2021

Share Market Today: सेंसेक्स में 384 और निफ्टी में 111 अंकों की तेजी, इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार

Mon, 23 Aug 2021 09:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 23 Aug 2021 09:32 AM IST
सार

सेंसेक्स 384.11 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 55713.43 के स्तर पर खुला। निफ्टी 111.60 अंकों (0.68 फीसदी) की बढ़त के साथ 16562.10 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 23rd August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 384.11 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 55713.43 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.60 अंकों (0.68 फीसदी) की बढ़त के साथ 16562.10 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1085 शेयरों में तेजी आई, 507 शेयरों में गिरावट आई और 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से भी बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि तिमाही परिणामों का सीजन समाप्त हो चुका है। ऐसे में बाजार रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी कोषों के प्रवाह से भी दिशा लेगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर और पावर ग्रिड के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, सन फार्मा, मारुति, आईटीसी, एम एंड एम, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एल एंड टी, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, डॉक्टर रेड्डी और टीसीएस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 133.81 अंक (0.24 फीसदी) ऊपर 55463.13 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 104.50 अंक (0.64 फीसदी) ऊपर 16555 पर था।

शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 300.17 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,329.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 118.35 अंकों (0.71 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,450.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 


पिछले सत्र में लाल निशान पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 581.19 अंक (1.04 फीसदी) नीचे 55048.30 के स्तर पर खुला। निफ्टी 174.30 अंकों (1.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 16394.50 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed