फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on august 20 today

Share Market Today: बाजार में भारी गिरावट, 581 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Fri, 20 Aug 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 20 Aug 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 581.19 अंक (1.04 फीसदी) नीचे 55048.30 के स्तर पर खुला। निफ्टी 174.30 अंकों (1.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 16394.50 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on august 20 today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 581.19 अंक (1.04 फीसदी) नीचे 55048.30 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174.30 अंकों (1.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 16394.50 के स्तर पर खुला। एशियाई शेयरों में शुक्रवार को गिरावट आई क्योंकि तेजी से फैल रहे डेल्टा वैरिएंट से आर्थिक विकास की चिंताएं बढ़ा दी है। 19 अगस्त 2021 को मुहर्रम के पर्व पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहा।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, टाइटन, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, सन फार्मा, मारुति, आईटीसी, पावर ग्रिड,एम एंड एम, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एल एंड टी, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, डॉक्टर रेड्डी और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत उच्चतम स्तर पर हुई। लेकिन बाद में बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.78 अंकों (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,629.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.75 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,568.85 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56,118.57 और निफ्टी ने 16,701.85 का रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत उच्चतम स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 233.74 अंक (0.42 फीसदी) ऊपर पहली बार 56,026.01 के स्तर पर खुला। निफ्टी 57.60 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,672.20 के स्तर पर खुला था। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। 


शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
पिछले सप्ताह देश के शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में 1,60,408.24 करोड़ रुपये की बढ़त आई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस को नुकसान हुआ। मौजूदा समय में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed