फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 16th August 2021

Share Market Today: 55 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स, इस सप्ताह वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की स्थिति

Mon, 16 Aug 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 16 Aug 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 80.41 अंक (0.15 फीसदी) नीचे 55356.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 25.90 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 16503.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 16th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80.41 अंक (0.15 फीसदी) नीचे 55356.88 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.90 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 16503.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1011 शेयरों में तेजी आई, 1107 शेयरों में गिरावट आई और 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। शुक्रवार को मानक सूचकांक पहली बार 55000 को पार करते हुए 55,487.79 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ज्यादातर कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आ गए हैं। अब निवेशकों की नजर वैश्विक रुख पर होगी। बड़ी गतिविधियों के अभाव में मुख्य रूप से वैश्विक रुख ही घरेलू बाजार को दिशा देगा। गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एम एंड एम, आईटीसी,  बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एल एंड टी, एचसीएल टेक, रिलायंस, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टीसीएस, टाइटन, मारुति, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 175.95 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 55613.24 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 19.70 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 16548.80 पर था।

शुक्रवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 593.31 अंत ऊपर बढ़ा और अपने सर्वोच्च स्तर 55,437.29 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 164.70 अंकों का उछाल आया और यह 16,529.10 अंक पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed