फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 12th August 2021

Share Market Today: बाजार की मजबूत शुरुआत, 149 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 16 हजार के पार

Thu, 12 Aug 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 12 Aug 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 149.92 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 54,675.85 के स्तर पर खुला। इस दौरान  निफ्टी 41.20 अंकों (0.25 फीसदी) की बढ़त के साथ 16323.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 12th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 149.92 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 54,675.85 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.20 अंकों (0.25 फीसदी) की बढ़त के साथ 16323.50 के स्तर पर खुला। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,690.88 अंक यानी 3.21 फीसदी के लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में 1443 शेयरों में तेजी आई, 541 शेयरों में गिरावट आई और 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, एम एंड एम, आईटीसी,  बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, एसबीआई, टाइटन, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एल एंड टी, मारुति, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, इंफोसिस और कोटक बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं सन फार्मा  नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी, एशियन पेंट्स, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 176.28 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 54702.21 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 30.80 अंक (0.19 फीसदी) नीचे 16251.50 पर था।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण 
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी बाजार हैसियत में 2,22,591.01 करोड़ रुपये की तेजी हुई। सिर्फ बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण घटा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस पहले स्थान पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 141.75 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 54696.41 के स्तर पर खुला। निफ्टी 49.90 अंकों (0.31 फीसदी) की बढ़त के साथ 16330 के स्तर पर खुला था।


बुधवार को सपाट स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 28.73 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 54,525.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.15 अंकों (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 16,282.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed