फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 23 july 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: विदेशी बाजारों में मजबूती का असर, 138 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 15800 के पार

Fri, 23 Jul 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 23 Jul 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 138.59 अंकों की बढ़त यानी 0.26 फीसदी ऊपर 52,975.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32.00 अंक ऊपर 15,856.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 23 july 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज विदेशी बाजारों में मजबूती का असर घरेलू बाजार में देखने को मिला। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 138.59 अंकों की बढ़त यानी 0.26 फीसदी ऊपर 52,975.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 32.00 अंकों की बढ़त के साथ 15,856.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में आए उछाल से घरेलू बाजार में तेजी
गुरुवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.36 फीसदी की मजबूती आई। S&P 500 में 0.20 फीसदी की तेजी रही। फ्रांस का सीएसी 0.27 फीसदी ऊपर बंद हुआ। एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान का निक्केई इंडेक्स 0.58 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुआ। हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.68 फीसदी की गिरावट आई। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, विप्रो, एसबीआई लाइफ और टाटा कंज्यूमर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टाटा मोटर्स, ग्रासिम, अडाणी पोर्ट्स, एल एंड टी और यूपीएल के शेयर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो ऑटो और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें बैंक, मेटल, आईटी, फाइनेंस सर्विस, फार्मा, पीएसयू पैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और एफएमसीजी शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 101.62 अंक (0.19 फीसदी) ऊपर 52938.83 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 37.40 अंकों (0.24 फीसदी) की बढ़त साथ 15861.40 के स्तर पर खुला था।


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 638.70 अंक (1.22 फीसदी) ऊपर 52,837.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 191.95 अंक यानी 1.23 फीसदी की तेजी के साथ 15,824.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed