फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 8 july 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: बाजार में बिकवाली: 485 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 15800 के नीचे फिसला निफ्टी

Thu, 08 Jul 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 08 Jul 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 485.82 अंक (0.92 फीसदी) नीचे 52,568.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 151.75 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 15,727.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 8 july 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 485.82 अंक (0.92 फीसदी) नीचे 52,568.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151.75 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 15,727.90 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई लाइफ, टेक महिंद्रा, इचर मोटर्स, बजाज ऑटो और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, टाटा स्टील, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


एचडीएफसी ने हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी में बेची हिस्सेदारी 
आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने कहा कि उसने हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी (एचओईसीएल) में अपनी 2.46 फीसदी हिस्सेदारी 37 करोड़ रुपये में बेची है। एचडीएफसी के पास एचओईसीएल के 1,48,26,303 इक्विटी शेयर हैं। एचडीएफसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने 32,53,517 शेयर बेचे हैं जो एचओईसीएल की चुकता शेयर पूंजी की 2.46 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। शेयर बिक्री से कंपनी को 37.19 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। एचडीएफसी का शेयर बीएसई में 0.65 फीसदी गिरकर 2511.95 रुपये और एचओईसीएल 2.52 फीसदी टूटकर 116.05 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, ऑटो, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3.33 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 53058.09 के स्तर पर खुला। निफ्टी आठ अंक (0.05 फीसदी) नीचे 15871.70 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 193.58 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 53,054.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 15,879.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed