फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 5 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 16 हजार के पार

Thu, 05 Aug 2021 03:43 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 05 Aug 2021 03:43 PM IST
सार

सेंसेक्स 123.07 अंकों (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 54,492.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 35.80 अंकों (0.22 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,294.60 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 5 august 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : PTI

विस्तार

रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद आज शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 123.07 अंकों (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 54,492.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.80 अंकों (0.22 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,294.60 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स- निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 फीसदी नीचे आया था। 

विज्ञापन


दुनिया के शेयर बाजारों में सबसे आगे भारतीय बाजार
आज लगातार चौथे दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई है। तीन दिनों में सेंसेक्स में 1,700 से ज्यादा अंकों की तेजी आई। विशेषज्ञों के अनुसार, महामारी का असर कम होने और अर्थव्यवस्था के खुलने से बाजार पर तेजी का असर दिख रहा है। पिछले 16 महीनों में निफ्टी ने दुनिया के प्रमुख बाजारों में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर पिछले 16 महीनों पर नजर डालें, या फिर इस साल जनवरी से देखें, तो पूरी दुनिया के प्रमुख बाजारों में भारत के निफ्टी ने सबसे बेहतर रिटर्न दिया है। 24 मार्च 2020 के बाद से निफ्टी ने 106.78 फीसदी का रिटर्न दिया। वहीं जनवरी 2021 से अब तक निफ्टी ने 15.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस दौरान कोरिया के शेयर बाजार ने 101.07 फीसदी और 12.66 फीसदी का रिटर्न दिया। अमेरिका के नैस्डैक ने 24 मार्च 2020 के बाद 98 फीसदी और जनवरी 2021 से अब तक 13.93 फीसदी का फायदा दिया है। निफ्टी ने अन्य सभी वैश्विक बाजारों की तुलना में भी अधिक रिटर्न दिया।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद आईटीसी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, कोटक बैंक, टीसीएस, सन फार्मा, एल एंड टी और इंफोसिस के शेयर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, मारुति,  टाइटन, एम एंड एम, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक और  बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मेटल, एफएमसीजी और आईटी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, बैंक, मीडिया, फार्मा, ऑटो और रियल्टी लाल निशान पर।

शुरुआती कारोबार में उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 68.14 अंक (0.13 फीसदी) ऊपर 54,437.91 के स्तर पर खुला।  निफ्टी 13.80 अंकों (0.08 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,272.60 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को घरेलू बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 546.41 अंकों (1.02 फीसदी) की तेजी के साथ 54,369.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 128.05 अंकों (0.79 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,258.80 के स्तर पर बंद हुआ था। यह बाजार के बंद होने का उच्चतम स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed