फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 4 October 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 4 October 2021: चार दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 533 अंक उछला सेंसेक्स

Mon, 04 Oct 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 04 Oct 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 533.74 अंकों (0.91 फीसदी) की तेजी के साथ 59,299.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.20 अंक (0.91 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,691.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 4 October 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 533.74 अंकों (0.91 फीसदी) की तेजी के साथ 59,299.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.20 अंक (0.91 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,691.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया। शुक्रवार को बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई थी। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद डिविस लैब, हिंडाल्को, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सिप्ला, ग्रासिम, यूपीएल, आईओसी और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह शेयर बाजार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ब्याज दर पर निर्णय, वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक रुख से की दिशा तय होगी। विश्लेषकों के अमुसार अब बाजार में 'करेक्शन' के संकेत दिख रहे हैं। 

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 294.90 अंक या 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 59060.48 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 83.80 अंकों (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 17615.80 के स्तर पर खुला था।


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 360.78 अंकों (0.61 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,765.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.10  अंक (0.49 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,532.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed