{"_id":"6131f50f8ebc3e7a2519b21d","slug":"sensex-nifty-share-market-close-today-latest-news-3-september-2021-closing-indian-benchmark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, उच्चतम स्तर पर रिलायंस का शेयर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, उच्चतम स्तर पर रिलायंस का शेयर
Fri, 03 Sep 2021 03:42 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:42 PM IST
सार
सेंसेक्स 277.41 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,129.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.45 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 17,323.60 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 277.41 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,129.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.45 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 17,323.60 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ा था।
विज्ञापन
उच्चतम स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जस्ट डायल लिमिटेड को अपने नियंत्रण में ले लिया है, जिससे कंपनी के शेयर में उछाल आया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2388.25 पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15,14,017.50 करोड़ रुपये हो गया है। जस्ट डायल में आरआरवीएल 40.98 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद ओएनजीसी, कोल इंडिया, टाइटन और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी लाइफ, सिप्ला, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विस लाल निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया, रियल्टी, मेटल, आईटी और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए।
शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला। सेंसेक्स 217.58 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 58070.12 के स्तर पर खुला। निफ्टी 61.80 अंकों (0.36 फीसदी) की बढ़त के साथ 17296 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 514.33 अंकों (0.90 फीसदी) की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 157.90 अंकों (0.92 फीसदी) की तेजी के साथ 17,234.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। इसमें 1,90,032.06 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा।
सेबी को एनडीटीवी के प्रवर्तकों की याचिकाओं पर जवाब देने का निर्देश
सुप्राम कोर्ट ने बाजार नियामक सेबी से एनडीटीवी के प्रवर्तक प्रणय रॉय और राधिका रॉय के कुछ ऋण समझौतों पर शेयरहोल्डर्स से कथित रूप से सूचना छिपाकर प्रतिभूति नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में उनके खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही पर रोक के लिए दायर याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने को कहा है। रॉय ने मांग की है कि जुर्माना लगाने वाले सेबी के आदेश को तब तक निलंबित किया जाए, जब तक एसएटी उनकी अपीलों पर फैसला नहीं सुना देता।