Stock Market: 207 अंक गिरकर 61 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में 57.45 अंकों की गिरावट
NSE BSE 27 October 2021: सेंसेक्स 206.93 अंकों (0.34 फीसदी) की गिरावट के साथ 61,143.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.45 अंकों (0.31 फीसदी) की गिरावट के साथ 18,210.95 के स्तर पर बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार 61 हजार के पार बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 206.93 अंकों की गिरावट के साथ 61,143.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.45 अंकों की गिरावट के साथ 18,210.95 के स्तर पर बंद हुआ।
Sensex tumbles 206.93 pts to end at 61,143.33; Nifty drops 57.45 pts to 18,210.95
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2021
61125.16 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.11 अंकों की बढ़त के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एशियन पेंट्स, इंफोसिस और सिपला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।