फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 24 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: बाजार में जोरदार उछाल, 403 अंक बढ़कर 56 हजार के करीब बंद हुआ सेंसेक्स

Tue, 24 Aug 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 24 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 403.19 अंकों (0.73 फीसदी) की तेजी के साथ 55,958.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 128.15 अंकों (0.78 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,624.60 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 24 august 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 403.19 अंकों (0.73 फीसदी) की तेजी के साथ 55,958.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128.15 अंकों (0.78 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,624.60 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया। 2067 शेयरों में तेजी आई, 969 शेयरों में गिरावट आई और 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


बाजार में दो नए शेयरों की एंट्री
आज शेयर बाजार में स्पेशलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी केमप्लास्ट सनमार और फाइनेंस कंपनी एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस के शेयर डिस्काउंट के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर केमप्लास्ट सनमार का शेयर 541 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 525 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर इसकी शुरुआत 550 रुपये पर हुई। वहीं एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस के शेयर बीएसई पर 353 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 329.95 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। एनइसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत 333 रुपये पर हुई।
विज्ञापन


18.5 फीसदी रह सकती है जीडीपी की वृद्धि दर: एसबीआई रिपोर्ट
एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट इकोरैप के अनुमान के अनुसार देश की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में 18.5 फीसदी रहेगी। यह आरबीआई के अप्रैल-जून तिमाही के 21.4 फीसदी की वृद्धि दर के अनुमान से कम है। रिपोर्ट में 'नाउकास्टिंग मॉडल' के अनुसार पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 18.5 फीसदी रहने का अनुमान है। ऊंची वृद्धि दर की वजह पिछले साल का निचला आधार प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विस,  बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, मेटल, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 148.74 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 55704.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 57.30 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16553.80 के स्तर पर खुला। 


सोमवार को बढ़त पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 226.47 अंकों (0.41 फीसदी) की तेजी के साथ 55,555.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.95 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,496.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed