फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 2 september 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 514 अंकों की उछाल, निफ्टी नए शिखर पर बंद

Thu, 02 Sep 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 02 Sep 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 514.33 अंकों (0.90 फीसदी) की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 157.90 अंकों (0.92 फीसदी) की तेजी के साथ 17,234.15 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 2 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 514.33 अंकों (0.90 फीसदी) की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157.90 अंकों (0.92 फीसदी) की तेजी के साथ 17,234.15 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ा था। 

विज्ञापन


टीसीएस और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों के सेयरों में आए उछाल से घरेलू बाजार को मजबूती मिली। कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ, साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद श्री सीमेंट, एचडीएफसी लाइफ, सिप्ला, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एम एंड एम, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, डिविस लैब और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज ऑटो और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, बैंक, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, मेटल, आईटी और फार्मा शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 37.42 अंक (0.07 फीसदी) की तेजी के साथ 57375.63 के स्तर पर खुला। निफ्टी 7.50 अंकों (0.04 फीसदी) की बढ़त के साथ 17083.80 के स्तर पर खुला था।


बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को मुनाफावसूली से शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 214.18 अंकों (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 57,338.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 55.95 अंकों (0.33 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,076.25 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 57918.71 और निफ्टी ने 17,225.75 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed