फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 16 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: हफ्ते के पहले ही दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स पहली बार 55500 के पार

Mon, 16 Aug 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 16 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 145.29 अंकों (0.26 फीसदी) की तेजी के साथ 55,582.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.95 अंकों (0.21 फीसदी) की तेजी के साथ 16,563.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 16 august 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार दोबारा उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 145.29 अंकों (0.26 फीसदी) की तेजी के साथ 55,582.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.95 अंकों (0.21 फीसदी) की तेजी के साथ 16,563.05 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे। जबकि कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 55680.75 और निफ्टी ने 16,589.40 के स्तर को छू लिया था।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। शुक्रवार को मानक सूचकांक पहली बार 55000 को पार करते हुए 55,487.79 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ज्यादातर कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आ गए हैं। अब निवेशकों की नजर वैश्विक रुख पर होगी। बड़ी गतिविधियों के अभाव में मुख्य रूप से वैश्विक रुख ही घरेलू बाजार को दिशा देगा। गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन


शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
पिछले सप्ताह देश के शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में 1,60,408.24 करोड़ रुपये की बढ़त आई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस को नुकसान हुआ। मौजूदा समय में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद आईओसी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एम एंड एम और ब्रिटानिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, मारुति, श्री सीमेंट, पावर ग्रिड और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज फाइनेंस सर्विस, मेटल और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, आईटी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 80.41 अंक (0.15 फीसदी) नीचे 55356.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 25.90 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 16503.20 के स्तर पर खुला था।


शुक्रवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 593.31 अंत ऊपर बढ़ा और अपने सर्वोच्च स्तर 55,437.29 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 164.70 अंकों का उछाल आया और यह 16,529.10 अंक पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed