फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 15 july 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: उच्चतम स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी पहली बार 15900 के पार

Thu, 15 Jul 2021 03:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 15 Jul 2021 03:44 PM IST
सार

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 254.80 अंक ऊपर 53,158.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15,924.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 15 july 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 254.80 अंक (0.48 फीसदी) ऊपर 53,158.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 15,924.20 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


जोमैटो के आईपीओ को मिला 1.3 गुना अभिदान
जोमैटो के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन 1.3 गुना अभिदान मिला और खुदरा निवेशकों ने कंपनी के शेयरों के लिए बोली जारी रखी। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इस पेशकश को 71.92 करोड़ शेयरों के आईपीओ आकार के मुकाबले 95.44 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के मुकाबले 3.96 गुना बोली लगाई। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिए आरक्षित 12.95 करोड़ शेयरों के मुकाबले दोपहर दो बजे तक 51.36 करोड़ शेयरों की बोली लगाई जा चुकी थी। इसे इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ कहा जा रहा है। आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, हिंडाल्को और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, इचर मोटर्स, भारती एयरटेल, ग्रासिम और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मीडिया, ऑटो और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए। 

शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 92,147.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.84 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 52,968.89 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 18.20 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 15,872.15 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 134.32 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 52,904.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 15,853.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed