फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 14 september 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ बाजार, IRCTC के शेयर में जोरदार उछाल

Tue, 14 Sep 2021 03:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 14 Sep 2021 03:44 PM IST
सार

सेंसेक्स 69.33 अंकों (0.12 फीसदी) की तेजी के साथ 58,247.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24.70 अंकों (0.14 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,380.00 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 14 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 69.33 अंकों (0.12 फीसदी) की तेजी के साथ 58,247.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.70 अंकों (0.14 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,380.00 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 175.12 अंक या 0.30 फीसदी के लाभ में रहा।

विज्ञापन


IRCTC के शेयर में जोरदार बढ़त
पिछले कुछ दिनों से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) का शेयर पांच फीसदी बढ़कर बंद हो रहा है। इससे निवेशकों को काफी फायदा हुआ है। पिछले एक महीने में आईआरसीटीसी का शेयर 1000 बढ़ा है। अवेन्यू सुपर मार्ट के शेयर में भी तेजी आ रही है। इक महीने में यह 500 रुपये बढ़ा। अनुमान है कि आईआरसीटीसी का शेयर 5,100 के स्तर तक जा सकता है। बाजार हैसियत के लिहाज से आईआरसीटीसी शीर्ष 100 कंपनियं में शामिल हो गई है। सिर्फ एक साल में ही आईआरसीटीसी के शेयर ने तीन गुना फायदा दिया है। आज बीएसई पर यह 300.90 अंक (+8.76 फीसदी) ऊपर 3737.15 पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 59,794.40 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


शेयर बाजार में दो और शेयरों की एंट्री
आज बाजार में स्पेशिएलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी एमी ऑर्गेनिक्स और हेल्थकेयर चेन विजया डायग्नोस्टिक सेंटर के शेयर सूचीबद्ध हो गए। एमी ऑर्गेनिक्स का शेयर इश्यू प्राइस, 610 रुपये के मुकाबले करीब 48 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर इसकी शुरुआत 902 रुपये पर हुई। विजया डायग्नोस्टिक का शेयर दो फीसदी प्रीमियम के साथ, 531 रुपये के मुकाबले 542.30 पर सूचीबद्ध हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोमैटो के COO ने दिया इस्तीफा, कंपनी के शेयर में मामूली बढ़त 
डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) गौरव गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। वे 2015 में कंपनी से जुड़े थे और साल 2018 में उनको सीओओ बनाया गया था। मालूम हो कि जोमैटो ने कल ही किराना सामानों की डिलीवरी बंद करने का फैसला किया था। इसके बाद आज बीएसई पर जोमैटो का शेयर 0.63 फीसदी ऊपर 144.10 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 145.25 के स्तर पर खुला था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,12,892.14 करोड़ रुपये है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मेटल, एफएमसीजी और फाइनेंस सर्विस लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, आईटी, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 249.89 अंकों (0.43 फीसदी) की बढ़त के साथ 58427.65 के स्तर पर खुला। निफ्टी 54.70 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 17410 के स्तर पर खुला था।


सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 127.31 अंक यानी 0.22 फीसदी की फिसलन के साथ 58,177.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं , निफ्टी 13.95 अंक यानी 0.08 फीसदी कमजोर होकर 17,355.30 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed