फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 14 june 2021 closing Indian benchmark ended higher

Stock Market: रिकॉर्ड: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 52500 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर बंद

Mon, 14 Jun 2021 03:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 14 Jun 2021 03:44 PM IST
सार

सेंसेक्स 76.77 अंकों (0.15 फीसदी) की तेजी के साथ 52,551.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 12.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 15,811.85 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 14 june 2021 closing Indian benchmark ended higher
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : ANI

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 76.77 अंकों (0.15 फीसदी) की तेजी के साथ 52,551.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 15,811.85 के स्तर पर बंद हुआ। यह बाजार के बंद होने का उच्चतम स्तर है। हालांकि स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा था।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा मुद्रास्फीति के आंकड़ों, टीकाकरण के रुख और अंकुशों के बाद अर्थव्यवस्था के खुलने पर निर्भर करेगी। बाजार भागीदारों को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा का भी इंतजार रहेगा। बाजार उम्मीद कर रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपने प्रोत्साहन उपायों को जारी रखेगा। इस सप्ताह मई माह के मुद्रास्फीति के आंकड़े भी जारी होंगे। आज सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए हैं। खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े भी जलद जारी किए जाएंगे। साथ ही विश्लेषकों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल के दाम, रुपये का उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा तय करेगा। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, डिविस लैब, बजाज फाइनेंस, रिलायंस और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, कोटक बैंक, एचडीएफसी और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और मीडिया शामिल हैं। 

सेंसेक्स की टॉप-10 में से पांच कंपनियों को फायदा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आइसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54.17 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 52420.59 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 39.40 अंकों (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 15760 के स्तर पर खुला था।


शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 174.29 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 52474.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 61.60 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed