फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 12 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स पहली बार 54800 के पार, निफ्टी में भी बहार

Thu, 12 Aug 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 12 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

आज सेंसेक्स-निफ्टी उच्चतम स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 318.05 अंकों (0.58 फीसदी) की तेजी के साथ 54,843.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82.15 अंकों (0.50 फीसदी) की तेजी के साथ 16,364.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 12 august 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 318.05 अंकों (0.58 फीसदी) की तेजी के साथ 54,843.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.15 अंकों (0.50 फीसदी) की तेजी के साथ 16,364.40 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,690.88 अंक यानी 3.21 फीसदी के लाभ में रहा था। आज निफ्टी में लगातार चौथे दिन बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों की बात करें, तो अमेरिका का डाओ जोंस 0.62 फीसदी चढ़कर 35,485 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,765 और एस एंड पी 500 मामूली बढ़त के साथ 4,447 पर बंद हुआ। मालूम हो कि घरेलू बाजार वैश्विक बाजार से प्रभावित होता है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स डॉक्टर रेड्डी, आईओसी, बीपीसीएल और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, आईटी, मीडिया, प्राइवेट बैंक, ऑटो और एफएमसीजी शामिल हैं।

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण 
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी बाजार हैसियत में 2,22,591.01 करोड़ रुपये की तेजी हुई। सिर्फ बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण घटा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस पहले स्थान पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 149.92 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 54,675.85 के स्तर पर खुला। निफ्टी 41.20 अंकों (0.25 फीसदी) की बढ़त के साथ 16323.50 के स्तर पर खुला।


बुधवार को सपाट स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 28.73 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 54,525.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.15 अंकों (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 16,282.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed