फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 11 October 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 11 October 2021: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार, कारोबार के दौरान निफ्टी पहली बार 18 हजार के पार

Mon, 11 Oct 2021 03:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 11 Oct 2021 03:44 PM IST
सार

सेंसेक्स 76.72 अंकों (0.13 फीसदी) की तेजी के साथ 60,135.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50.75 अंक (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 11 October 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 76.72 अंकों (0.13 फीसदी) की तेजी के साथ 60,135.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.75 अंक (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्च स्तर है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.48 अंक या 2.20 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60476.13 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी ने पहली बार 18 हजार का स्तर पार किया। कुल 28 सत्रों में निफ्टी 17,000 से 18,000 पर पहुंचा। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। शुक्रवार को 'दशहरा' पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) व मुद्रास्फीति के आंकड़े मंगलवार को आएंगे। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े गुरुवार को आएंगे। इसके अलावा विश्लेषकों के अनुसार बाजार को विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा रुपये के उतार-चढ़ाव से भी दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, मारुति, पावर ग्रिड और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100.25 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 59958.81 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 23.20 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 17872 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 381.23 अंकों (0.64 फीसदी) की तेजी के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 104.85 अंक (0.59 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed