फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 11 june 2021 closing Indian benchmark ended higher

शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार, 52400 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Fri, 11 Jun 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 11 Jun 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 174.29 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 52474.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.60 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 11 june 2021 closing Indian benchmark ended higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 174.29 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 52474.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.60 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


लगातार चौथे दिन कोरोना के मामले एक लाख से कम
देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 91,702 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हुई। 3,403 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है। 1,34,580 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,21,671 है।इससे बाजार प्रभावित हुआ क्योंकि कोरोना के मामले कम होने से स्थिति जल्द सामान्य होने के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन


सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भी उछला बाजार 
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो गुरुवार को अमेरिका के डाउ जोंस में 19 अंकों की बढ़त रही। नैसडैक 109 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। एसजीएक्स निफ्टी में 0.19 फीसदी की तेजी है, ताइवान वेटेड में 0.37 फीसदी की तेजी है। कोस्पी में भी 0.49 फीसदी की बढ़त है। साथ ही हैंगसैंग में 0.31 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही रही है। हालांकि निक्केई 225 और शंघाई कंपोजिट में गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया, डॉक्टर रेड्डी औऱ हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डिविस लैब, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और एल एंड टी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, फार्मा, आईटी और मेटल हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, एफएमसीजी और मीडिया लाल निशान पर। 

उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 228.01 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 52528.48 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.20 अंकों (0.47 फीसदी) की बढ़त के साथ 15811.00 के स्तर पर खुला था। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। 


गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed