फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 1 October 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 1 October 2021: गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 360 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 17500 के ऊपर

Fri, 01 Oct 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 01 Oct 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 360.78 अंकों (0.61 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,765.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.10  अंक (0.49 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,532.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 1 October 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज अक्तूबर महीने के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 360.78 अंकों (0.61 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,765.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.10  अंक (0.49 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,532.05 के स्तर पर बंद हुआ। मालूम हो कि बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एम एंड एम, कोल इंडिया, आईओसी, अल्ट्राटेक सीमेंट औक डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की विनिर्माण गतिविधियों में सितंबर में सुधार
प्रतिबंधों में ढील के बीच मांग की स्थिति में सुधार की वजह से भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सितंबर में सुधार देखने को मिला। मौसमी रूप से समायोजित आईएचएस मार्किट भारत विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (PMI) अगस्त के 52.3 से बढ़कर सितंबर में 53.7 हो गया। यह व्यापक रूप से व्यावसायिक गतिविधियों में मजबूत विस्तार का संकेत देता है। मांग में बढ़ोतरी के साथ ही भारतीय विनिर्माताओं ने सितंबर में उत्पादन काफी हद तक बढ़ाया।

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 394.26 अंक या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 58732.10 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 110 अंकों (0.62 फीसदी) की गिरावट के साथ 17508.20 के स्तर पर खुला था।


पिछले सत्र में गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 286.91 अंकों (0.48 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,126.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.15 अंक (0.53 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,618.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed