फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market, Sensex, Nifty 23rd March 2021 Update: Indian indices opened higher

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: लोन मोरेटोरियम पर फैसले के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

Tue, 23 Mar 2021 12:19 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Share Market, Sensex, Nifty 23rd March 2021 Update: Indian indices opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

लोन मोरेटोरियम पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दोपहर 12.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 71.65 अंकों (0.14 फीसदी) की तेजी के साथ 49842.94 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.45 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 14763.85 के स्तर पर था। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ही बैंकिंग इंडेक्स में उछाल आया। 

विज्ञापन


सुबह 11.50 बजे- सेंसेक्स 72.77 अंकों (0.17 फीसदी) की गिरावट के साथ 49698.52 के स्तर पर था और निफ्टी 10.25 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14726.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन


बैंकिंग शेयरों में खरीदारी
सुबह 11.50 बजे निफ्टी बैंक 0.39 फीसदी ऊपर था, निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। यह 1.64 फीसदी ऊपर था। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.41 फीसदी की तेजी थी। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई बैंक के शेयरों में तेजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 151.50 अंकों (0.30 फीसदी) की बढ़त के साथ 49922.79 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.40 अंक यानी 0.31 फीसदी ऊपर 14782.80 के स्तर पर खुला था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.83 फीसदी टूट गया। 

क्या कहा न्यायालय ने?
न्यायालय ने सरकार की लोन मोरेटोरियम पॉलिसी पर दखल देने से इनकार कर दिया है। साथ ही न्यायालय ने लोन मोरेटोरियम अवधि बढ़ाने से भी इनकार कर दिया है। कोर्ट ने किसी और वित्तीय राहत की मांग को भी खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार छोटे कर्जदारों का चक्रवृद्धि ब्याज पहले ही माफ कर चुकी है। इससे ज्यादा राहत देने के लिए कोर्ट आदेश नहीं दे सकता। हम सरकार के आर्थिक सलाहकार नहीं हैं। महामारी की वजह से सरकार को भी कम टैक्स मिला है। इसलिए ब्याज को पूरी तरह से माफ नहीं किया जा सकता है। इस फैसले से बैंकों को तो राहत मिली है, लेकिन वहीं दूसरी ओर ब्याज माफी की मांग कर रहे रियल एस्टेट सेक्टर जैसे कई अन्य क्षेत्रों को झटका लगा है। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं मारुति, एचसीएलटेक, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, एक्सिस बैंक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.09 बजे सेंसेक्स 102.16 अंक (0.21 फीसदी) ऊपर 49,873.45 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.60 अंक (0.05 फीसदी) नीचे 14,736.40 के स्तर पर था।

शेयरों में एफपीआई का प्रवाह 36 अरब डॉलर पर
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयरों में निवेश चालू वित्त वर्ष में 10 मार्च तक 36 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार यह वित्त वर्ष 2012-13 से शेयरों में एफपीआई का सबसे ऊंचा निवेश है। वहीं दूसरी ओर शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) जनवरी के अंत तक बढ़कर 44 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले यह 36.3 अरब डॉलर पर था। नवंबर और दिसंबर में जोरदार प्रवाह से एफडीआई बढ़ा है। दिसंबर में एफडीआई रिकॉर्ड 6.3 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। रिजर्व बैंक के मार्च के बुलेटिन के अनुसार शेयरों में निवेश घटने की वजह से जनवरी में एफडीआई प्रवाह नीचे आया है।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 310.04 अंकों (0.62 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,548.20 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 70.30 अंक यानी 0.48 फीसदी नीचे 14,673.70 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 86.95 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे 49771.29 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 7.60 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14736.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed