फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market 19 March 2021 Update Indian indices opened lower amid weak global cues

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार : 244 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Fri, 19 Mar 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 19 Mar 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market 19 March 2021 Update Indian indices opened lower amid weak global cues
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 244.16 अंकों (0.50 फीसदी) की गिरावट के साथ 48,972.36 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.40 अंक यानी 0.49 फीसदी नीचे 14,486.50 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 352 शेयरों में तेजी आई, 1050 शेयरों में गिरावट आई और 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मालूम हो कि पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा। जबकि इस सप्ताह अब तक बाजार हर दिन गिरावट के साथ ही बंद हुआ है।

विज्ञापन


इन कारकों से आई गिरावट

  • वैश्विक बाजारों में गिरावट- जापान का निक्केई इंडेक्स 285 अंक यानी 0.94 फीसदी नीचे 29,931 पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में 458 अंक यानी 1.56 फीसदी की गिरावट आई और यह 28,946 पर आ गया। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी एक-एक फीसदी की गिरावट है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज 25 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 6,978 अंकों पर कारोबार कर रहा है। नैस्डैक इंडेक्स 3.02 फीसदी गिरकर 13,116 अंकों पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.48 फीसदी नीचे 3,915 अंक पर आ गया। डाउ जोंस भी 153 अंकों की गिरावट के साथ 32,862 पर बंद हुआ है। 
  • विज्ञापन
  • कोरोना वायरस को दुनिया में पैर पसारे एक साल से ज्यादा हो गया है। लेकिन पिछले दस महीनों के मुकाबले पिछले पांच दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों ने लगभग 40,000 का आंकड़ा छू लिया। जनवरी के बाद से 15 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में रिकॉर्ड दैनिक मामले सामने आए। पिछले पांच दिनों में, दैनिक मामलों के सात दिन का औसत हर दिन पांच फीसदी से बढ़ रहा है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 14 महीने के सबसे ऊंचे स्तर 1.75 फीसदी पर पहुंच गया है। यह पिछले साल जनवरी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे भी सेयर बाजार प्रभावित हुआ।


पांच दिनों की गिरावट से निवेशकों की आठ लाख करोड़ रुपये गंवाए
पिछले पांच दिनों की गिरावट में इक्विटी निवेशकों की पूंजी आठ लाख करोड़ रुपये घट गई। बाजार में मंदी आने के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पांच दिनों में 8,04,216.71 करोड़ रुपये घटकर 2,01,22,436.75 करोड़ रुपये रह गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी दो दिवसीय बैठक के बाद निवेशकों को भरोसा दिया था कि उसे 2023 तक प्रमुख ब्याज दरों के शून्य के आसपास रखने की उम्मीद है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में एचसीएल टेक, रिलायंस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एल एंड टी, एनटीपीसी, एचडीएफसी, आदि शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 155.20 अंक (0.32 फीसदी) नीचे 49061.32 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 54.20 अंक (0.37 फीसदी) नीचे 14503.70 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 438.12 अंकों (0.88 फीसदी) की तेजी के साथ 50,239.74 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 134.60 अंक यानी 0.91 फीसदी ऊपर 14,855.90 के स्तर पर खुला था। 



गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 585.10 अंक यानी 1.17 फीसदी नीचे 49216.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 163.45 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 14557.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed