फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market 18 March 2021 Update Indian indices opened strong amid positive global cues

Sensex, Nifty Today: गुलजार हुआ बाजार : 438 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Thu, 18 Mar 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 18 Mar 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market 18 March 2021 Update Indian indices opened strong amid positive global cues
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 438.12 अंकों (0.88 फीसदी) की तेजी के साथ 50,239.74 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 134.60 अंक यानी 0.91 फीसदी ऊपर 14,855.90 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में 1023 शेयरों में तेजी आई, 240 शेयरों में गिरावट आई और 50 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी आई तेजी
अमेरिका में फेड रिजर्व ने कहा कि देश की आर्थिक ग्रोथ करीब 40 सालों में सबसे मजबूत है। इसलिए ब्याज दरों को स्थाई रखा गया है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में बढ़त है। अमेरिका का डाउ जोंस 0.58 फीसदी चढ़कर 33,015 अंकों पर बंद हुआ था। नैस्डैक और एस एंड पी 500 इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.05 फीसदी ऊपर 30,227 पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स में भी 1.51 फीसदी की बढ़त है। चीन के शंघाई कंपोजिट और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी खरीदारी है। दूसरी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज 0.59 फीसदी नीचे 7,006 अंकों पर बंद हुआ है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, डॉक्टर रेड्डी और इंफोसिस के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एल एंड टी, एसबीआई, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, रिलायंस, आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 260.18 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 50,061.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 131  अंक (0.89 फीसदी) ऊपर 14852.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 58.75 अंक (0.12 फीसदी) की नीचे के साथ 50305.21 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे 14885.60 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 562.34 अंक यानी 1.12 फीसदी नीचे 49801.62 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 189.15 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 14721.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed