{"_id":"60517d8d8ebc3e8d2d43938f","slug":"sensex-nifty-share-market-17-march-2021-update-opening-rupee-vs-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today: बाजार में मामूली गिरावट : 58 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14900 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today: बाजार में मामूली गिरावट : 58 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14900 के नीचे
Wed, 17 Mar 2021 09:24 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 58.75 अंक (0.12 फीसदी) की नीचे के साथ 50305.21 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे 14885.60 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में 694 शेयरों में तेजी आई, 522 शेयरों में गिरावट आई और 71 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान आईटीसी, टेक महिंद्रा, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक और गेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, ओएनजीसी और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 99.71 अंक (0.20 फीसदी) नीचे 50,264.25 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 47.20 अंक (0.32 फीसदी) नीचे 14,863.30 के स्तर पर था।
विज्ञापन
इन कारकों से प्रभावित होगी बाजार की दिशा
भारतीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय और घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह इस बात पर भी रहेगी कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक बांड प्राप्ति में उतार-चढ़ाव को लेकर क्या रुख अपनाता है। अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से वैश्विक स्तर पर बाजारों में 'करेक्शन' आया है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में बेरोजगारी दर के आंकड़े घटने तथा प्रोत्साहन पैकेज पर हस्ताक्षर के बाद बाजारों को कुछ समर्थन मिला है। लेकिन बांड पर प्राप्ति बढ़ने का दबाव बाजारों पर अधिक रहा।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 213.34 अंक (0.42 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,608.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 66.60 अंक यानी 0.45 फीसदी ऊपर 14,996.10 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 31.12 अंक यानी 0.06 फीसदी नीचे 50363.96 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 19.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 14910.45 के स्तर पर बंद हुआ था।