{"_id":"596edeaf4f1c1bb3498b4840","slug":"sensex-nifty-rose-to-a-new-high-on-wednesday-19-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 172 अंकों की बढ़ोतरी, 9800 के पार हुआ निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में 172 अंकों की बढ़ोतरी, 9800 के पार हुआ निफ्टी
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शेयर बाजार में फिर से तेजी लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। जहां बीएसई का सेंसेक्स 172 अंक बढ़कर 31883 पर खुला, वहीं एनएसई का निफ्टी एक बार फिर से 9800 के पार चला गया। फिलहाल ये 9856 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
रुपए की कमजोर शुरुआत
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ 64.35 के स्तर पर खुला।
इन शेयरों में दिखी मजबूती
फार्मा, बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आई है। निफ्टी के फार्मा इंडेक्स में 1.5 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.8 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.6 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.5 फीसदी की मजबूती आई है।
विज्ञापन