फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty rises by 300 points due to exit poll results

एग्जिट पोल के नतीजों से चहका शेयर बाजार, 303 अंक उछलकर 33,550 पर पहुंचा सेंसेक्स

Fri, 15 Dec 2017 09:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
sensex, nifty rises by 300 points due to exit poll results
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के एग्जिट पोल्‍स ने शेयर बाजार को भी खुश होने का मौका दे दिया है। शुक्रवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही ज्यादातर कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई जिसके चलते बीएसई का सेंसेक्‍स 303.45 की बढ़त के साथ 33550.15 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 10351.05 के स्तर रहा। वहीं रुपये में 19 पैसे की तेजी देखी गई। 
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में दिखा उछाल
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में वेदांता, अदानी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और टाटा स्टील 1.5 फीसदी तक उछले। वहीं टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स 0.2 फीसदी तक गिर कर खुले हैं।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदानी एंटरप्राइजेज, एलएंडटी फाइनेंस और गोदरेज इंडस्ट्रीज 2.2 फीसदी तक बढ़त के साथ खुले। हालांकि मिडकैप शेयरों में इंडियन होटल्स, मैरिको, अपोलो हॉस्पिटल्स और आदित्य बिड़ला फैशन 0.2 फीसदी तक लुढ़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मॉलकैप शेयरों में निला इंफ्रा, लिबर्टी शूज, वीआईपी क्लोदिंग, वाटरबेस और ग्युफिक बायो 6.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, वी बी इंडस्ट्रीज, शैली इंजीनियरिंग, ग्लोबल ऑफशोर और फ्लेक्सिटफ इंटरनेशनल 2 फीसदी तक टूटे हैं।


रुपये में 19 पैसे की बढ़ोतरी
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 64.15 के स्तर पर खुला। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.34 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की तेजी के साथ 64.35 के स्तर पर खुला था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed