{"_id":"5c0f8ed1bdec2241cc618c9e","slug":"sensex-nifty-rebounds-to-a-new-gain-on-closing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में मजबूती कायम, सेंसेक्स 35 हजार के पार, निफ्टी में 70 अंकों की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में मजबूती कायम, सेंसेक्स 35 हजार के पार, निफ्टी में 70 अंकों की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स जहां एक बार फिर से 35 हजार के पार चला गया, वहीं निफ्टी में भी 70 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई।
विज्ञापन
बाजार बंद होते वक्त सेंसेक्स 214 अंकों की तेजी के साथ 35174 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10557 पर कारोबार बंद होते समय देखा गया।
बाजार में दिखी 700 अंकों से ज्यादा की रिकवरी
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से उर्जित पटेल के इस्तीफा देने और पांच राज्यों में हो रही मतगणना का असर सुबह के वक्त शेयर बाजार में देखने को मिला था। डॉलर के मुकाबले रुपया में 112 पैसे की गिरावट के साथ खुला था।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक गिर गया था। वहीं निफ्टी भी 10500 के नीचे चला गया है।
ये हैं सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
रुपये में कमजोरी के चलते तेल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि निफ्टी के टॉप 5 लूजर्स में ज्यादातर तेल कंपनियों के शेयर हैं। फिलहाल एचपीसीएल 2.69 फीसदी, बीपीसीएल 2.18 फीसदी, इंडियन ऑयल कॉर्प 1.86 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.66 फीसदी और भारती एयरटेल 1.31 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन