{"_id":"596de5724f1c1b517e8b468f","slug":"sensex-nifty-plunges-to-a-new-low-down-by-364-points-itc-becomes-villian","type":"story","status":"publish","title_hn":"364 अंक गिरा सेंसेक्स, 89 अंक लुढ़क कर बंद हुआ निफ्टी, गिरावट के लिए ITC बना प्रमुख कारण","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
364 अंक गिरा सेंसेक्स, 89 अंक लुढ़क कर बंद हुआ निफ्टी, गिरावट के लिए ITC बना प्रमुख कारण
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के लिए सबसे बुरा दिन रहा जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही हाल की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। 300 अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स शाम को 364 अंकों की गिरावट के साथ 31711 के स्तर पर बंद हुआ।
इस हिसाब से यह 32 हजार के अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे चला गया। आज के कारोबार में निफ्टी ने 9792 तक गोता लगाया और अंत में निफ्टी 9830 के करीब बंद हुआ है।
ITC ने लगाया शेयर मार्केट की तेजी पर ब्रेक
आईटीसी ने बाजार की तेजी पर जोरदार ब्रेक लगा दिया। सिगरेट पर सेस बढ़ने की वजह से आईटीसी का शेयर 15 फीसदी तक लुढ़का। इसके अलावा तमाम तंबाकू शेयरों का भी धुंआ निकलता हुआ दिखा।
विज्ञापन
सिगरेट की लंबाई के हिसाब से सेस लगाए जाने से मंगलवार को आईटीसी के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ स्टॉक 2 महीने के निचले स्तर 277 रुपए पर पहुंच गया। स्टॉक में गिरावट से एक दिन में कंपनी का मार्केट कैप 45,000 करोड़ रुपए घट गया।