सेंसेक्स 1200 अंक धड़ाम, अमेरिकी शेयर बाजार में 2011 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट का दिखा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स जहां 1200 अंक नीचे खुला, वहीं निफ्टी में भी 300 अंक गिर गया। सेंसेक्स और निफ्टी में 3-3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
अमेरिकी, एशियाई मार्केट का दिखा असर
भारतीय शेयर बाजार में सुबह से ही गिरावट का रुख बना रहा। यह छठा दिन है जब मार्केट घड़ाम हो गया। अमेरिकी शेयर बाजार में 2011 के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसका असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रहेगा।
प्रमुख शेयर 6 फीसदी तक लुढ़के
मंगलवार को बीएसई में प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स डीवीआर, एक्सिस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, वेदांता, यूपीएल, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक 6.6-4 फीसदी तक लुढ़के हैं। बीएसई और एनएसई में शामिल सभी शेयर लाल निशान में नजर आ रहे हैं।
रुपये में दिखी 29 पैसे की कमजोरी
मंगलवार को रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरकर 64.35 के स्तर पर खुला। इससे कच्चा तेल सरकार के लिए खरीदना और महंगा हो जाएगा।
मिडकैप शेयरों दिखी 8 फीसदी की गिरावट
मिडकैप शेयरों में 8.7 फीसदी की गिरावट देखी गई। जो प्रमुख शेयर गिर गए उनमें अदानी पावर, रिलायंस इंफ्रा, सीजी कंज्यूमर, जिंदल स्टील और रिलायंस कैपिटल 8.7-6 फीसदी तक लुढ़के हैं। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।