फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty opens on a strong note wednesday 14 feb

सेंसेक्स में दिखी 120 अंकों की मजबूती, 10570 के पार हुआ निफ्टी, अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ हुए बंद

Wed, 14 Feb 2018 09:54 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Feb 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
sensex, nifty opens on a strong note wednesday 14 feb
sensex

बुधवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन में शेयर बाजार में एक बार फिर से मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए। 

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 121 अंक बढ़ोतरी के साथ 34421 पर खुला, वहीं निफ्टी भी 35 अंक चढ़कर 10575 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए। नैस्डेक, डाओ जोंस और एसएंडपी 500 में भी तेजी देखने को मिली। 
विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.75 फीसदी की मजबूती दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटल, आईटी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी दिख रही है। हालांकि पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और पावर शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 25,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद
मंगलवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 39 अंक बढ़कर 24,640 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 32 अंक चढ़कर 7,013 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 7 अंक की उछाल के साथ 2,663 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed