{"_id":"5ac6f8ef4f1c1bc3618b5c71","slug":"sensex-nifty-opens-on-a-low-note-on-friday-6-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटल, पीएसयू बैंकों में कमजोरी से शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, रुपये में 4 पैसे की बढ़ोतरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मेटल, पीएसयू बैंकों में कमजोरी से शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, रुपये में 4 पैसे की बढ़ोतरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कमजोरी के साथ खुले। वहीं रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ खुला। मेटल और पीएसयू बैंकों के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,305.65 तक गोता लगाया जबकि सेंसेक्स 33,554 तक गिरा। सेंसेक्स 24 अंक गिरकर 33,573 पर और निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 10,315 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि फार्मा, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में वेदांता, हिंडाल्को, इंफोसिस, टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एसबीआई और एक्सिस बैंक 1.5-0.9 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
रुपये में चार पैसे की मजबूती
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की बढ़त के साथ 64.93 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में रुपया 64.97 के स्तर पर बंद हुआ था।