{"_id":"5acedd344f1c1b1e3d8b4c49","slug":"sensex-nifty-opens-on-a-flat-thursday-12-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 10400 पर निफ्टी, रुपये की चाल भी हुई नरम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 10400 पर निफ्टी, रुपये की चाल भी हुई नरम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
sensex
गुरुवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। निफ्टी 10400 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं रुपये की चाल भी नरम देखी गई। शेयर बाजार में सेंसेक्स 10 अंकों की बढ़त के साथ 33950 पर और निफ्टी 13 अंकों की गिरावट के साथ 10404 पर कारोबार करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दिखी सुस्ती
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती ही देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरा है।
विज्ञापन
रुपया बिना किसी बदलाव 65.31 पर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज पूरी तरह से सपाट रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज बिना किसी बदलाव कल के ही बंदी स्तर 65.31 पर खुला है। हालांकि कल डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे टूटकर बंद हुआ था।
विज्ञापन