{"_id":"5bc41592bdec22694c3426c0","slug":"sensex-nifty-opens-on-a-flat-note-rupee-nears-74-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, फिर से 74 के करीब पहुंचा रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, फिर से 74 के करीब पहुंचा रुपया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में सपाट शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए देखे गए। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया एक बार फिर से 74 के करीब जाकर खुला।
विज्ञापन
सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 34,687 के स्तर पर और निफ्टी 19 अंक की गिरावट के साथ 10,454 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में एचपीसीएल, एचयूएल, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स 3.3-1.1 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में राजेश एक्सपोर्ट्स, सीजी कंज्यूमर, रैमको सीमेंट और व्हर्लपूल 1.9-1 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में आशापुरा इंटीमेंट, मोनेट इस्पात, एरो ग्रीनटेक, बॉम्बे डाईंग और दीवान हाउसिंग 5-3.3 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
73.80 पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बड़ी कमजोरी के साथ हुई है। रुपया आज 24 पैसे टूटकर 73.80 के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को रुपया 73.56 के स्तर पर बंद हुआ था।