{"_id":"5acd8cdf4f1c1b813d8b473f","slug":"sensex-nifty-opens-on-a-flat-note-on-wednesday-11-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, पीएसयू बैंकों में दिखी बड़ी गिरावट, रुपये में मामूली कमजोरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, पीएसयू बैंकों में दिखी बड़ी गिरावट, रुपये में मामूली कमजोरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत देखने को मिली। पीएसयू बैंकों में बड़ी गिरावट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोरी के साथ खुले। यह हाल रुपये का भी रहा, जो 1 पैसे की कमजोरी के साथ खुला।
विज्ञापन
सेंसेक्स 7 अंक गिरकर 33873 और निफ्टी 2 अंकों की कमजोरी के साथ 10401 पर कारोबार करते हुए देखा गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बैंकिंग शेयरों में 0.25 फीसदी की गिरावट
बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव दिख रहा है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी गिरकर 25,100 के करीब नजर आ रहा है।
रुपये की सपाट शुरुआत
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज सपाट हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे कमजोर होकर 65.00 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.99 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन